नोकिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बाज़ार में उनकी पकड़ ने उन्हें शायद सुस्त बना दिया था और अब जब तन्द्रा टूटी है पानी बहुत बह चुका है। परिस्थिति इतनी गंभीर है के उन्हें अपना फिन्निश मुख्यालय भी बेचना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट जो पर्यायवाची था कंप्यूटर का और जिसने दसकों तक अपना अव्वल जगह बनाये रखा आज आठवें नंबर की टेक कंपनी है और लुढ़कती ही जा रही है। मुझे लगता इसका सबसे बड़ा कारन इन दोनों उदाहरणों में, दूरंदेशी की कमी है। सैमसंग ने इस चीज़ को जल्दी महसूस किया और देखिये उनकी रफ़्तार।
हम जिस कालखंड में जी रहे हैं वहां समय की रफ़्तार बहुत अधिक हो गयी है। चीजों जल्दी-जल्दी बदल रहीं हैं। अंतरजाल के आगमन ने जैसे पुराने सारे नियमों को धता बता रखा है। और हमें समय रहते संभालना होगा सही प्रतिक्रिया देनी होगी नहीं तो अपना वजूद बचने के भी लाले पड़ने वालें हैं। नोकिया के लुमिया सीरीज की बात करें तो हम जान पाते हैं की देर से ही सही उन्होंने सही कदम उठाया है। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम से सुसज्जित यह सीरीज क्या निर्धारित कर पायेगा दो महाबलीयों (नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट) का भविष्य, चलिए पता लगायें:
नवम्बर 2011 में नोकिया ने दो नए मोबाइल फोन रिलीज़ किया नोकिया लुमिया 800 और नोकिया लुमिया 710. विंडोज 7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ नोकिया की यह पहली पेशकश थी। इसके पहले N सीरीज का बोलबाला था। इन दोनों फोंस में अंतर यह था के लुमिया 800 को एक दूसरी कंपनी qualcomm की बनती थी और लुमिया 710 नोकिया की उत्पादन इकाई सालो, फ़िनलैंड में बनती थी।
 |
नोकिया लुमिया 710 |
ये दोनों फोंस को एक मिलीजुली सफलता से संतोष करना पड़ा। नोकिया लुमिया 800 की कीमत भारतीय बाज़ारों में आज रु 18000-19000 के बीच है वहीँ 710 आपको रु 14000 या इससे थोड़े कम में मिल सकता है।
 |
नोकिया लुमिया 800 |
अप्रैल 2012 में नोकिया लुमिया सीरीज की अगली पेशकश लुमिया 900 बाज़ार में उतारी गयी जिसका स्क्रीन साइज़ लुमिया 800 से ज्यादा था और कीमत भी जो लगभग रु 29000 से 31000 है। स्क्रीन साइज़ बड़ी है लेकिन पिक्सेल्स एक जैसे ही हैं (480x 800). हाँ अगर पिक्सेल के घनत्व की बात करें तो लुमिया 900 एक बेहतर विकल्प है।
 |
नोकिया लुमिया 900 |
इसके तुरंत बाद नोकिया ने बाज़ारों का रुख भांपते हुए एक नयी शरुआत की, बजट नोकिया लुमिया सीरीज जिसकी पहली एंट्री थी नोकिया लुमिया 610 जीसके प्राइस रेंज की शुरुआत होती है रु 11650 से। हालाँकि आयतन की अगर हम बात करें तो यह लुमिया 710 के समकक्ष ही है लेकिन इसका सॉफ्टवेर और इसकी डिजाईन में काफी अंतर है।
 |
नोकिया लुमिया 610 |
बेशक दोनों की कीमतों में आज भी काफी गैप है। इसी साल सितम्बर महीने में लुमिया बजट फ़ोन की अगली कड़ी की उद्घोषणा की गई। जी हाँ! नोकिया लुमिया 510 की।
 |
नोकिया लुमिया 510 |
विकासशील बाज़ारों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह फ़ोन चल पायेगा या फुस्स हो जायेगा यह जानने में थोडा वक़्त लगेगा। भारतीय बाजारों में इसकी कीमत शुरू होती है रु 8389 से। 4 इंच की स्क्रीन (480x 800 पिक्सेल्स), सिर्फ 129 ग्राम वजन, 1300 mAH की बैटरी जो दे सकती है आपको लुमिया 610 से ज्यादा टॉक टाइम और स्टैंड बाई टाइम। इस फ़ोन की अगर सीमाओं की बात करें तो मेमोरी कम होना , साधारण कैमरा और मेमोरी न बढ़ सकने वाली बातें खटकती हैं। 4GB की मेमोरी में आप क्या-क्या रख पाएंगे भला!
इसी आपाधापी में माइक्रोसॉफ्ट ने सितम्बर 2012 में ही विंडोज 8 लाने की पेशकश की और बाज़ार को यह बताना भी चाहा की वो अपनी प्रतिष्टा के प्रति कितने गंभीर हैं। विंडोज 8 एक नायाब ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसका इंटरफ़ेस ही एक आमूलचूल परिवर्तन का संकेत देता है।
 |
विंडोज 8 |
तरोताजा डिजाईन जो शुरू में थोडा अटपटा लग सकता है लेकिन थोड़े ही समय में आपको इसकी लत लग जा सकती है। स्टार्ट बटन अपने स्थान पे नहीं है और सारा इनफार्मेशन आपको मिलता है इंटरैक्टिव थंबनेल के द्वारा जहाँ सभी किस्म के अपडेट बखूबी अपना काम करते रहते हैं और आपको इसकी जानकारी देते रहते हैं। हम विंडोज 8 की चर्चा अलग से करेंगे और बताएँगे के कैसे ऑपरेटिंग सिस्टम्स की लड़ाई अलग से लड़ी जा रही है। चलिए अभी नोकिया लुमिया सीरीज पर इसके प्रभाव से वाकिफ हुआ जाए।
नवम्बर 2012 में नोकिया ने अपना पहला विंडोज 8 फ़ोन बाज़ार के हवाले किया जिसका नाम था नोकिया लुमिया 820. 160 ग्राम का यह फ़ोन 4.3 इंच के स्क्रीन (480x 800) के साथ, 1650 mAH की दमदार बैटरी जिसमे आप कम से काम 14 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं, एक प्रभावशाली फ़ोन की उपधि पाने को लगा।
 |
नोकिया लुमिया 820 |
इसकी अन्य खुबिओं में शुमार है इसका 1500 MHz का ड्यूल कोर प्रोसेसर 1024 MB का शक्तिशाली RAM, 8 GB की इंटरनल मेमोरी और एक 8 मेगापिक्सेल का जानदार कैमरा लेड फ़्लैश के साथ। इसके साथ ही आपको विडियो कालिंग के लिए 0.3 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा है। इसकी कीमत
रु 19999 से शुरू होती है।
 |
नोकिया लुमिया 820 |
नवम्बर महीने में ही नोकिया ने एक और फ़ोन बाज़ार में उतारा जिसे हम नोकिया लुमिया 920 के नाम से जानते हैं। इसकी कीमत रु 24999 से शुरू होती है।
 |
नोकिया लुमिया 920 |
नोकिया ने इससे एक हाई क्वालिटी फ़ोन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस फ़ोन के अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका 4.5 इंच का स्क्रीन (
768 x 1280), 2000 mAH की बैटरी और 32GB की अंदरूनी स्टोरेज क्षमता इससे एक स्पेशल फ़ोन बनाती है। इसकी कीमत रु 24999 से शुरू होने के बात कही जा रही है।
 |
नोकिया लुमिया 920 |
दीगर बात यह है के नोकिया लुमिया 820 और 920 दोनों ही फ़ोनों का भारतीय बाज़ार में लांच अभी होना है। नोकिया ने अपना खून पसीना बहाकर ही इन दोनों फ़ोनों को विश्व बाज़ार में पेश किया है और जो ख़बरें हमे मीडिया से मिल रही हैं उसी के आधार पर सारे कयास लगाये जा रहे हैं।
अपनी राय ज़रूर दें। पोस्ट करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें