रविवार, 25 नवंबर 2012

नोकिया आशा सीरीज

नोकिया आशा सीरीज ...

फिनिश मोबाइल कंपनी नोकिया जिसने सालों तक मोबाइल हैंडसेट बाज़ार पर अपना अधिपत्य कायम रखा अब उसे अपनी शाख बचाने के लाले हैं। इस परिस्थिति के कारण कई गिनाये जा सकते हैं। स्मार्ट फ़ोन से पटा  आज का मोबाइल बाज़ार पूरी तरह नोकिया की पंहुच से बहार हो रहा है। माइक्रोमैक्स और कार्बोन जैसी देसी मोबाइल बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पादों की गुणवत्ता और कार्यकुशलता का ढिंढोरा पीट रही हैं। सैमसंग ने गए सालों में कई पायदान एक साथ चढ़ा है और आज स्मार्ट फ़ोन हैंडसेट बाज़ार का मुखिया बना बैठा है।

नोकिया जो हमेशा से एक जुझारू कंपनी रही है उसने बाज़ार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए बड़ी
आशाओं के साथ एक साल पहले ही नोकिया आशा सीरीज पेश की थी। नोकिया के CEO Stephon Elop ने लांच के दौरान अपनी प्रेस विज्ञप्ति में यह समझाने की कोशिश की थी की आशा सीरीज भारतीय उपभोक्ताओं को रास आने के लिए ही बनायी गयी है। उनका कहना तब सही जान पड़ा जब इस सीरीज ने अपने उपभोक्ताओं को रिझाना शुरू किया। आशा सीरीज जिसे आम आदमी का  अच्छा विकल्प के शागुफे के साथउतारा गया था इसकी कीमत  भी उसी हिसाब से रु 3000 से रु 6000 के  बीच ही रखा है। 

नोकिया क्या अपने वर्चस्व को पुन: स्थापित कर पायेगा? क्या आशा सीरीज सचमुच नोकिया की नईया पार लगा पायेगा? आइये अन्वेषण करें :

निम्नलिखित सूची पर गौर करें जिसे नोकिया ने इस सीरीज में अबतक उतरा है। इस सूची में नोकिया की नयी पेशकश आशा 200 और 201 भी शामिल है। इन दोनों फोंस को नोकिया ने इसी महीने उतरा है और बाज़ार में अभी इसका परखा जाना बाकि है।

Nokia Asha 200/201Entry level QWERTY devices. Successors to the Nokia X1-01 and the Nokia X2-01.
Nokia Asha 202Dual-sim low-end touch and type device.
Nokia Asha 203Single sim low-end touch and type device.
Nokia Asha 300Mid-range touch and type phone, successor to the Nokia C3-01.
Nokia Asha 302Mid-range QWERTY device, replacing the Nokia C3
Nokia Asha 303Mid-range QWERTY touch and type device, successor to the Nokia X3-02.
Nokia Asha 305Higher low-end touch screen phone with dual sim capabilities.
Nokia Asha 306Higher low-end touch screen device with wi-fi
Nokia Asha 308Higher low-end touch screen phone with dual sim capabilities, successor to Nokia Asha 305.
Nokia Asha 309Higher low-end touch screen device with wi-fi, successor to Nokia Asha 306.
Nokia Asha 311Higher low-end touch screen device, replacing the Nokia 5250.

आइये नोकिया 305, 306 और 311 से शुरू करें :

नोकिया के आशा सीरीज के पहली तिकड़ी स्मार्ट फ़ोनों में से एक है 311. इस तिकड़ी के अन्य फ़ोनों के नंबर हैं 305 और 306. इनके फीचर में काफी समानताये है और बहुधा इनके बीच अंतर समझ पाना मुश्किल प्रतीत होता है।

डिजाईन और मजबूती का ख़याल हमेशा ही नोकिया ने रखा है और 311 भी एक सुव्यवस्थित एवं सुडौल फ़ोन है। ऐसा फ़ोन जिसपे भरोसा करने का मन करता है। 311 का दिल नोकिया सीरीज 40 OS से धड़कता है। तीन इंच का  फंक्शनल स्क्रीन आपको देता है भरोसा एक अच्छे अनुभव का। 1GH  का प्रोसेसर तो है लेकिन इसका इस्तेमाल पूरी तरह से कैसे हो, इस बात पे शायद नोकिया ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। मेरा मतलब है तलवार तो है अपने पास लेकिन इस्तेमाल हमे सुई की तरह करना पड़ेगा। अन्य स्मार्ट फ़ोनों से अगर इसके स्क्रीन के ब्राइटनेस से तुलना करने तो हम पाते हैं की नोकिया एक  बहुत अच्छा स्क्रीन ऑफर करने में असफल रहा है। म्यूजिक प्लेयर भी स्टैण्डर्ड है और हेडसेट भी सामान्य है। हाँ! नोकिया म्यूजिक से आप ढेरों गानों को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। 

नोकिया 311 में अन्य फीचर्स जैसे Wi Fi, ब्लूटूथ, 3G इत्यादि तो हैं ही। 3.2 MP  कैमरा एक सामान्य फोटोग्राफी के लिए ही उपयुक्त जान पड़ता है। बैटरी (1100mAH) लाइफ धांसू है जो आराम से पूरा दिन चलने में सक्षम है। रु 7200 में यह कितना अच्छा है इसकी जानकारी आपको तब होती है जब आप इस्सी रेंज के दुसरे फोनो से इसकी तुलना करते हैं।    

यह तो बात हो गई तालिका के सबसे अच्छे उत्पादों की आइये देखते हैं नोकिया 200 और 201 के साथ क्या मिलता है हमें:

नोकिया 200 जिसे आमतौर पे हम युवाओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है।  हालाँकि यह एक QWERTY फ़ोन है  जिसमे आपके टाइपिंग की जरूरतों का ख्याल रखा गया है 



इसकी स्क्रीन साइज़ 2.4 इंच की है जो बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। नोकिया आशा 200 के सही साइज़ की अगर बात की जाए तो यह इस प्रकट है 11.54 x 6.11 x 1.4 cm. मतलब यह की न सिर्फ यह कीमत के मामले में पॉकेट फ्रेंडली फ़ोन है बल्कि साइज़ भी एकदम पॉकेट फ्रेंडली है। परन्तु हर मामले में यह फ्रेंडली ऐसा नहीं लगता, इसके कीपैड पे टाइप करना बहुत आसन नहीं हैं। इसके अलावा अपनको नोकिया आशा 200 विडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा से भी महरूम रखता है।
नोकिया आशा 200 का सॉफ्टवेयर एक आधुनिक अपने ग्राहकों को एक अच्छा अनुभव देने को तत्पर दिखता है, जिससे आप न सिर्फ फ़ोन बल्कि और भी अन्य सुविधाओं जैसे म्यूजिक, सोशल मीडिया, चार इत्यादि का भरपूर मज़ा ले सकते हैं। अगर इसकी बैटरी लाइफ की बात करें तो BL-5J, 1430 mAh की उर्जा प्रदान करता है और मै  आपको बताऊँ यह काफी है। यह स्मार्ट फोन की तरह भूखा नहीं दीखता है किसी एंगल से। 7 घंटे का टॉक टाइम एक सिम के साथ 890 घंटे का स्टैंडबाई टाइम और ड्यूल सिम के साथ 570 घंटे स्टैंडबाई टाइम मिलता है। और भला क्या चाहिए बैटरी से! अगर आप 2 से 3 घंटे बात करें 50 sms रोज़ करें तो भी यह 4 दिन तक आसानी से आपका साथ देगा। नोकिया आशा 200 आपको मिलता है रु 3750 में.

नोकिया आशा 201 अपनी कीमत और फीचर की वजह से एक अच्छा डील है। Symbian का जांचा परखा इंजन इस फ़ोन को ताकत देता है। हालाँकि यह एक 3G फ़ोन नहीं है और यहाँ इसके मार्क्स कम हो जाते हैं हैं लेकिन बढ़िया स्क्रीन QWERTY कीपैड इसकी शाख मजबूत करते हैं। 105 ग्राम का यह फ़ोन और 115.4 x 61.1 x 14mm का साइज़ इसको सुविधाजनक फ़ोन की श्रेणी में रखता है 



 हलाकि फ़ोन के आवरण की गुणवत्ता उतनी उत्कृष्ट नहीं है जितना नोकिया से हम अपेक्षा करते हैं लेकिन कीमतों का मुल्यांकन करें तो बात समझ में आती है। यह फ़ोन आपको एक अच्छा इंटरफ़ेस देता है, इसकी बैटरी लाइफ उम्दा है और  बिना नखरों के अपनी कार्यकुशलता से आपकी लाइफ को आसान बनाता है बिना धरती और आसमान बेचे।


कैमरे (2MP) की अगर बात की जाये तो यह नोकिया आशा के सबसे गुणों में एक नहीं है। सामान्य कैमरे से हमे सामान्य अपेक्षाएं ही रखनी होगी। यह फ़ोन आपको औसतन रु 3500 से 4100 के बीच मिल सकता है। तोल मोल करें पीछे मत रहें।


कोई टिप्पणी नहीं: