शुक्रवार, 23 नवंबर 2012


Intex Aqua 5.0 एक नया स्मार्ट फ़ोन 

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने इसी  साल अगस्त में  Aqua 4.0  लांच किया था। भारतीय बाजार का मूड भांपते हुए यह उनकी नयी पेशकश है। नयी पेशकश से मेरा मतलब एक बेहतर फ़ोन से है जो हर मायेने में  पिछले फ़ोन से सुपीरियर साबित हो। इंटेक्स जो आज तक एक आम आदमी के लिए ऑडियो सिस्टम्स का अच्छा विकल्प था, धीरे-धीरे अपने पांव टेबलेट्स और स्मार्ट फ़ोन सेगमेंट में भी पसार रहा है।

पिछले महीनों में जो सरगर्मी बड़े स्क्रीन वाले बजट स्मार्ट फोंस में देखा गया है इससे साफ़ संकेत मिलता है के नए प्लेयर्स के आने से कम्पटीशन और तगड़ा हो जाएगा। उपभोक्ताओं के लिए इससे अच्छी खबर और नहीं हो सकती। आपको अपने पाई-पाई का हिसाब अच्छे से अच्छे ऑफर से मिल पायेगा। नामी गरामी कंपनियों जैसे सैमसंग, LG, नोकिया यहाँ तक कि एप्पल को यह जितनी जल्दी समझ आ जाये उनके लिए उतना ही अच्छा होगा।



चलिए! बात करते हैं इस नए फ़ोन की जिसका नाम है इंटेक्स एक्वा 5.0. जिसे बाज़ार में उतरा गया है  iBall Andi 5cSpice Stellar HorizonZync Z5 Cloud और Micromax A110 के मुकाबले के किये। उपरोक्त सारे फ़ोन आपको मिलते हैं लगभग रु 10000 में, सभी फ़ोन 5 इंच स्क्रीन के साथ आते हैं, सभी फोंस मल्टीटास्किंग के लिए बने हैं और सबकी अपनी एक खासियत है। इतने कठिन मुकाबले के लिए क्या इंटेक्स एक्वा तैयार है? क्या ये अलग और बेहतर विकल्प बन पायेगा? या इसे महज़ एक भीड़ का हिस्सा मान लिया जाए?
करेंगे चर्चा ...


संजय कुमार (जनरल मेनेजर- मोबाइल बिज़नस, इंटेक्स टेक्नोलॉजीज) कहते हैं की इंटेक्स एक्वा 5.0 एक महत्वपूर्ण फ़ोन है इंटेक्स के लिए जो कुल मिलकर दस स्मार्ट फ़ोन भारतीय बाज़ारों में उतारेगी मार्च 2013. 
बहरहाल, इंटेक्स एक्वा 5.0 एक एंड्राइड 4.0 OS फोन है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए 1 GH  का ड्यूल कोर प्रोसेसर, 4GB  का इंटरनल मेमोरी और 4GB का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड फ्री जो 32GB तक बढाया जा सकता है।

इंटेक्स एक्वा 5.0 का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सेल का और फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्सेल का जिससे विडियो कालिंग को आसन बनता है। ड्यूल सिम, अच्छा स्क्रीन, WiFi और 2000mAH  पॉवर की बैटरी जो देता है आपको पांच घंटे का टॉक टाइम और आठ दिनों का स्टैंडबाई  टाइम इस फ़ोन को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इतना ही नहीं आपको मिलता है गूगल प्ले स्टोर फ़ोन के साथ ही आता है जो आपको देता है सुविधा म्यूजिक प्लेयर, विडियो प्लेयर, FM रेडियो, साउंड रिकॉर्डर, ईमेल, गूगल मैप्स इत्यादि।  

इंटेक्स एक्वा 5.0 जिसके साथ आपको मिलता है रु 700 का एक बैग पैक साथ ही 4GB का मेमोरी कार्ड और NQ एंटी वायरस फ्री जो देता है आपको रियल टाइम प्रोटेक्शन। यह फ़ोन तीन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है और ये रंग है - सिल्वर, ब्लू और ब्लैक। इंटेक्स एक्वा 5.0 खरीदा जा सकता इंटेक्स स्क्वायर के एक्सक्लूसिव स्टोर्स से जिनकी संख्या 40 से ऊपर है, इसके अलावा यह फ़ोन उपलब्ध है देश भर के 15000 से ज्यादा स्टोर्स में। और हाँ इसकी कीमत है सिर्फ रु 9,999/-.

समीक्षा पे अपनी राय देना न भूलें। हमे ज़रूर लिखें ...



कोई टिप्पणी नहीं: