Nokia Lumia Series -at a glance. नोकिया लुमिया सीरीज - दशा और दिशा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Nokia Lumia Series -at a glance. नोकिया लुमिया सीरीज - दशा और दिशा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

लुमिया सीरीज: नो किया फिर एस किया

आप एक अच्छे खिलाडी है आपका रिकॉर्ड अच्छा रहा है और निरन्तर आपने जीत हासिल की है। आपने एक और जीत हासिल कर ली। अच्छी कहानी है लेकिन मुझे ऐसी कहानी कुछ सिखा नहीं पाती, प्रेरित नहीं कर पाती। मुझे प्रेरणा मिलती है ऐसी कहानियों से जो दृढ निश्चय के साथ प्रारंभ हुआ और तमाम असफलताओं के बावजूद कहानी थमी नहीं आगे बढती रही। जिस तरह का साहस पिछले कुछ महीनों में नोकिया ने दिखाया है वह वाकई प्रेरणादायक है। ख़बरें आ रही थीं की बाज़ार में अपनी पकड़ कायम रखने के लिए उसे अपना फ़िनलैंड स्थित मुख्यालय भी बेचना पड़ा, कर्मचारिओ को निकालना पड़ा इत्यादि। 


नोकिया लुमिया 920


एप्पल और खासकर सैमसंग की तरफ से आ रही सीधी चुनौती का सामना करने के लिए यह क्या सही कदम था? इस बात का सारा दारोमदार उसकी लुमिया और आशा सीरीज के स्मार्ट फोंस पे होगा। इन दोनों सीरीज ने गत वर्ष लोगों में काफी उत्सुकता पैदा करने में सफलता पायी थी। इस नए वर्ष में क्या नोकिया के लिये लुमिया सीरीज एक गेम चेंजर बन पाएगा? आइये कुछ ख़बरों को इसका पैमाना मानते हुए इसका आकलन करें:
  • 2012 के आंकडों के अनुसार फ़िनलैंड में नोकिया लुमिया पूरी तरह सफल रही और ऐसे अनुमान लगाये जा रहे हैं के नए विकल्पों (820 और 920 सीरीज) के साथ यह अपने ट्रेंड को 2013 में कायम रखने में सफल होगा।  
  • 1 जनवरी 2013 को शंघाई के बाजारों में पेश की गयी नोकिया लुमिया 920 का सारा स्टॉक दो घंटे के अन्दर खरीदा जा चुका था। 


नोकिया लुमिया 920
  • नोकिया लुमिया 920 ने लन्दन में धूम मचाते हुए RIM (रिसर्च इन मोशन) की ताज़ातरीन पेशकाश ब्लैकबेरी 10 को पछाड़ा।
  • इ-कॉमर्स में दुनिया की अग्रणी कंपनी अमेज़न.कॉम (amazon.com) ने नोकिया लुमिया 920 को AT&T बेस्ट सेलर का ख़िताब दिया 
  • नोकिया लुमिया 920 दुनिया के सबसे अच्छे पांच स्मार्ट फोंस में अपनी जगह बनायी।
जहाँ तक भारतीय बाजारों की बात है लुमिया सीरीज की 820 और 920 को शायद 15 जनवरी को बाज़ार में उतारेगी। लोगों की उत्सुकता यह साफ़ दर्शा रही है के यह फ़ोन भारतीय बाजारों में भी सफल होगा, लेकिन यह उत्सुकता कैसे बिक्री में बदल पाएगी इसके विषय में नोकिया वालों को मनन करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए के भारतीय उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं जरूरी नहीं के बाकी देशों से मेल खाए। 
i फ़ोन 5, सैमसंग गैलेक्सी sIII और नोकिया लुमिया 920
भारत एक संवेदनशील बाज़ार रहा है और कीमतों का ख़याल रखना सबसे अहम् होगा। एप्पल ने दुनिया में चाहे जितनी सफलता पायी हो लेकिन जब भारतीय बाजारों से इसकी प्रतिक्रिया जाने तो यह उतनी सकारात्मक नहीं रही है। इसके कई कारण गिनाये जा सकते हैं लेकिन छप्पड़ फाडू कीमत एक बड़ा कारण है। नोकिया ने इस बात का शायद ख़याल रखा है और लगभग 35 हज़ार में यह फ़ोन अपनी सारी खूबियों के साथ आपका हो सकता है। इसके समकक्ष आने वाले फ़ोन चाहे नेक्सस 4 हो, HTC 8X हो, सैमसंग गैलेक्सी SIII या फिर i-फ़ोन5 सभी की कीमतें नोकिया लुमिया 920 के आस पास ही हैं और इनको टक्कर देना आसान नहीं होगा। ज्यादा जानकारी के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें:
http://www.nokia.com/in-en/switchtolumia/?cid=ncomprod-fw-afc-na-nokialumia920_0x0-nokialumia-google-in-en-1todtmxa7ecd5

आपको क्या लगता है? हमें बताएं। पोस्ट करें ...

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

नोकिया लुमिया सीरीज- आर या पार


तकनीक की दुनिया जैसे पिछले एक साल में बदली है इससे यह बात साफ़ हो गयी के पुश्तैनी लोकप्रियता का ज़माना लद गया। अगर आपके उत्पादों की गुणवत्ता उपभोक्ताओं को नागवार गुजरी तो आप कोई ब्रांड हों कोई फरक नहीं पड़ता, आपकी शाख खतरे में है। वरना किसे पता था माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया सरीखी विशालकाय और चतुर खिलाडियों को बाज़ार में बने रहना मुश्किल होगा। और यह सारा कुछ पिछले एक से डेढ़ सालों में हुआ है। आज सैमसंग और गूगल के एंड्राइड ने सबको न सिर्फ अचंभित किया है बल्कि एप्पल जैसे धाकड़ व्यवसायी कंपनियों को हिला डाला है। आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल महीने दर महीने घाटे का दंश झेल रही है। दुनिया की 13 सबसे प्रभावशाली टेक कम्पनीज की सूचि इस प्रकार है:

Rank Company Industry Revenue FY HQ
1 Apple Hardware/Electronics $156.50 2012 California, U.S.
2 Samsung Hardware/Semiconductor/Electronics $149 2011 Suwon, South Korea
3 HP  Hardware $120.35 2012 California, U.S.
4 Foxconn Electronics $117.51 2011 New Taipei, Taiwan
5 IBM Hardware/Software $106.91 2011 New York, U.S.
6 Panasonic Electronics $99.65 2012 Osaka, Japan
7 Tpshiba Hardware/Electronics $74.39 2012 Tokyo, Japan
8 Microsoft Software $73.72 2012 Washington, U.S.
9 Sony Electronics $67.40 2012 Tokyo, Japan
10 Dell Hardware $62.07 2012 Texas, U.S.
11 Fujitsu Hardware/Software $54.46 2012 Tokyo, Japan
12 Intel Semiconductor $54 2011 California, U.S.
13 Nokia Telecoms equipment $50 2011 Espoo, Finland

नोकिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बाज़ार में उनकी पकड़ ने उन्हें शायद सुस्त बना दिया था और अब जब तन्द्रा टूटी है पानी बहुत बह चुका है। परिस्थिति इतनी गंभीर है के उन्हें अपना फिन्निश मुख्यालय भी बेचना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट जो पर्यायवाची था कंप्यूटर का और जिसने दसकों तक अपना अव्वल जगह बनाये रखा आज आठवें नंबर की टेक कंपनी है और लुढ़कती ही जा रही है। मुझे लगता इसका सबसे बड़ा कारन इन दोनों उदाहरणों में, दूरंदेशी की कमी है। सैमसंग ने इस चीज़ को जल्दी महसूस किया और देखिये उनकी रफ़्तार।

हम जिस कालखंड में जी रहे हैं वहां समय की रफ़्तार बहुत अधिक हो गयी है। चीजों जल्दी-जल्दी बदल रहीं हैं। अंतरजाल के आगमन ने जैसे पुराने सारे नियमों को धता बता रखा है। और हमें समय रहते संभालना होगा सही प्रतिक्रिया देनी होगी नहीं तो अपना वजूद बचने के भी लाले पड़ने वालें हैं। नोकिया के लुमिया सीरीज की बात करें तो हम जान पाते हैं की देर से ही सही उन्होंने सही कदम उठाया है। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम से सुसज्जित यह सीरीज क्या निर्धारित कर पायेगा दो महाबलीयों (नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट) का भविष्य, चलिए पता लगायें:



नवम्बर 2011 में नोकिया ने दो नए मोबाइल फोन रिलीज़ किया नोकिया लुमिया 800 और नोकिया लुमिया 710. विंडोज 7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ नोकिया की यह पहली पेशकश थी। इसके पहले N सीरीज का बोलबाला था। इन दोनों फोंस में अंतर यह था के लुमिया 800 को एक दूसरी कंपनी qualcomm की बनती थी और लुमिया 710 नोकिया की उत्पादन इकाई सालो, फ़िनलैंड में बनती थी।

नोकिया लुमिया 710
ये दोनों फोंस को एक मिलीजुली सफलता से संतोष करना पड़ा। नोकिया लुमिया 800 की कीमत भारतीय बाज़ारों में आज रु 18000-19000 के बीच है वहीँ 710 आपको रु 14000 या इससे थोड़े कम में मिल सकता है।

 नोकिया लुमिया 800
अप्रैल 2012 में नोकिया लुमिया सीरीज की अगली पेशकश लुमिया 900 बाज़ार में उतारी गयी जिसका स्क्रीन  साइज़ लुमिया 800 से ज्यादा था और कीमत भी जो लगभग रु 29000 से 31000 है। स्क्रीन साइज़ बड़ी है लेकिन पिक्सेल्स एक जैसे ही हैं (480x 800). हाँ अगर पिक्सेल के घनत्व की बात करें तो लुमिया 900 एक बेहतर विकल्प है।
नोकिया लुमिया 900
इसके तुरंत बाद नोकिया ने बाज़ारों का रुख भांपते हुए एक नयी शरुआत की, बजट नोकिया लुमिया सीरीज जिसकी पहली एंट्री थी नोकिया लुमिया 610 जीसके प्राइस रेंज की शुरुआत होती है रु 11650 से। हालाँकि आयतन की अगर हम बात करें तो यह लुमिया 710 के समकक्ष ही है  लेकिन इसका सॉफ्टवेर और इसकी डिजाईन में काफी अंतर है।
नोकिया लुमिया 610
बेशक दोनों की कीमतों में आज भी काफी गैप है। इसी साल सितम्बर महीने में लुमिया बजट फ़ोन की अगली कड़ी की उद्घोषणा की गई। जी हाँ! नोकिया लुमिया 510 की।
नोकिया लुमिया 510
विकासशील बाज़ारों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह फ़ोन चल पायेगा या फुस्स हो जायेगा यह जानने में थोडा वक़्त लगेगा। भारतीय बाजारों में इसकी कीमत शुरू होती है रु 8389 से। 4 इंच की स्क्रीन (480x 800 पिक्सेल्स), सिर्फ 129 ग्राम वजन, 1300 mAH की बैटरी जो दे सकती है आपको लुमिया 610 से ज्यादा टॉक टाइम और स्टैंड बाई टाइम। इस फ़ोन की अगर सीमाओं की बात करें तो मेमोरी कम होना , साधारण कैमरा और मेमोरी न बढ़ सकने वाली बातें खटकती हैं। 4GB  की मेमोरी में आप क्या-क्या रख पाएंगे भला!

इसी आपाधापी में माइक्रोसॉफ्ट ने सितम्बर 2012 में ही विंडोज 8 लाने की पेशकश की और बाज़ार को यह बताना भी चाहा की वो अपनी प्रतिष्टा के प्रति कितने गंभीर हैं। विंडोज 8 एक नायाब ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसका इंटरफ़ेस ही एक आमूलचूल परिवर्तन का संकेत देता है।

विंडोज 8
तरोताजा डिजाईन जो शुरू में थोडा अटपटा लग सकता है लेकिन थोड़े ही समय में आपको इसकी लत लग जा सकती है। स्टार्ट बटन अपने स्थान पे नहीं है और सारा इनफार्मेशन आपको मिलता है इंटरैक्टिव थंबनेल के द्वारा जहाँ सभी किस्म के अपडेट बखूबी अपना काम करते रहते हैं और आपको इसकी जानकारी देते रहते हैं। हम विंडोज 8 की चर्चा अलग से करेंगे और बताएँगे के कैसे ऑपरेटिंग सिस्टम्स की लड़ाई अलग से लड़ी जा रही है। चलिए अभी नोकिया लुमिया सीरीज पर इसके प्रभाव से वाकिफ हुआ जाए।

नवम्बर 2012 में नोकिया ने अपना पहला विंडोज 8 फ़ोन बाज़ार के हवाले किया जिसका नाम था नोकिया लुमिया 820. 160 ग्राम का यह फ़ोन 4.3 इंच के स्क्रीन (480x 800) के साथ, 1650 mAH की दमदार बैटरी जिसमे आप कम से काम 14 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं, एक प्रभावशाली फ़ोन की उपधि पाने को लगा।

नोकिया लुमिया 820
इसकी अन्य खुबिओं में शुमार है इसका 1500 MHz का ड्यूल कोर प्रोसेसर 1024 MB  का शक्तिशाली RAM, 8  GB की इंटरनल मेमोरी और एक 8 मेगापिक्सेल का जानदार कैमरा लेड फ़्लैश के साथ। इसके साथ ही आपको विडियो कालिंग के लिए 0.3 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा है। इसकी कीमत रु 19999 से शुरू होती है।
नोकिया लुमिया 820

नवम्बर महीने में ही नोकिया ने एक और फ़ोन बाज़ार में उतारा जिसे हम नोकिया लुमिया 920 के नाम से जानते हैं। इसकी कीमत रु 24999 से शुरू होती है।


नोकिया लुमिया 920
नोकिया ने इससे एक हाई क्वालिटी फ़ोन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस फ़ोन के अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका 4.5 इंच का स्क्रीन (768 x 1280), 2000 mAH  की बैटरी और 32GB  की अंदरूनी स्टोरेज क्षमता इससे एक स्पेशल फ़ोन बनाती है। इसकी कीमत रु 24999 से शुरू होने के बात कही जा रही है।


नोकिया लुमिया 920
दीगर बात यह है के नोकिया लुमिया 820 और 920 दोनों ही फ़ोनों का भारतीय बाज़ार में लांच अभी होना है। नोकिया ने अपना खून पसीना बहाकर ही इन दोनों फ़ोनों को विश्व बाज़ार में पेश किया है और जो ख़बरें हमे मीडिया से मिल रही हैं उसी के आधार पर सारे कयास लगाये जा रहे हैं।

अपनी राय ज़रूर दें। पोस्ट करें