Nokia Lumia 920 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Nokia Lumia 920 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

लुमिया सीरीज: नो किया फिर एस किया

आप एक अच्छे खिलाडी है आपका रिकॉर्ड अच्छा रहा है और निरन्तर आपने जीत हासिल की है। आपने एक और जीत हासिल कर ली। अच्छी कहानी है लेकिन मुझे ऐसी कहानी कुछ सिखा नहीं पाती, प्रेरित नहीं कर पाती। मुझे प्रेरणा मिलती है ऐसी कहानियों से जो दृढ निश्चय के साथ प्रारंभ हुआ और तमाम असफलताओं के बावजूद कहानी थमी नहीं आगे बढती रही। जिस तरह का साहस पिछले कुछ महीनों में नोकिया ने दिखाया है वह वाकई प्रेरणादायक है। ख़बरें आ रही थीं की बाज़ार में अपनी पकड़ कायम रखने के लिए उसे अपना फ़िनलैंड स्थित मुख्यालय भी बेचना पड़ा, कर्मचारिओ को निकालना पड़ा इत्यादि। 


नोकिया लुमिया 920


एप्पल और खासकर सैमसंग की तरफ से आ रही सीधी चुनौती का सामना करने के लिए यह क्या सही कदम था? इस बात का सारा दारोमदार उसकी लुमिया और आशा सीरीज के स्मार्ट फोंस पे होगा। इन दोनों सीरीज ने गत वर्ष लोगों में काफी उत्सुकता पैदा करने में सफलता पायी थी। इस नए वर्ष में क्या नोकिया के लिये लुमिया सीरीज एक गेम चेंजर बन पाएगा? आइये कुछ ख़बरों को इसका पैमाना मानते हुए इसका आकलन करें:
  • 2012 के आंकडों के अनुसार फ़िनलैंड में नोकिया लुमिया पूरी तरह सफल रही और ऐसे अनुमान लगाये जा रहे हैं के नए विकल्पों (820 और 920 सीरीज) के साथ यह अपने ट्रेंड को 2013 में कायम रखने में सफल होगा।  
  • 1 जनवरी 2013 को शंघाई के बाजारों में पेश की गयी नोकिया लुमिया 920 का सारा स्टॉक दो घंटे के अन्दर खरीदा जा चुका था। 


नोकिया लुमिया 920
  • नोकिया लुमिया 920 ने लन्दन में धूम मचाते हुए RIM (रिसर्च इन मोशन) की ताज़ातरीन पेशकाश ब्लैकबेरी 10 को पछाड़ा।
  • इ-कॉमर्स में दुनिया की अग्रणी कंपनी अमेज़न.कॉम (amazon.com) ने नोकिया लुमिया 920 को AT&T बेस्ट सेलर का ख़िताब दिया 
  • नोकिया लुमिया 920 दुनिया के सबसे अच्छे पांच स्मार्ट फोंस में अपनी जगह बनायी।
जहाँ तक भारतीय बाजारों की बात है लुमिया सीरीज की 820 और 920 को शायद 15 जनवरी को बाज़ार में उतारेगी। लोगों की उत्सुकता यह साफ़ दर्शा रही है के यह फ़ोन भारतीय बाजारों में भी सफल होगा, लेकिन यह उत्सुकता कैसे बिक्री में बदल पाएगी इसके विषय में नोकिया वालों को मनन करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए के भारतीय उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं जरूरी नहीं के बाकी देशों से मेल खाए। 
i फ़ोन 5, सैमसंग गैलेक्सी sIII और नोकिया लुमिया 920
भारत एक संवेदनशील बाज़ार रहा है और कीमतों का ख़याल रखना सबसे अहम् होगा। एप्पल ने दुनिया में चाहे जितनी सफलता पायी हो लेकिन जब भारतीय बाजारों से इसकी प्रतिक्रिया जाने तो यह उतनी सकारात्मक नहीं रही है। इसके कई कारण गिनाये जा सकते हैं लेकिन छप्पड़ फाडू कीमत एक बड़ा कारण है। नोकिया ने इस बात का शायद ख़याल रखा है और लगभग 35 हज़ार में यह फ़ोन अपनी सारी खूबियों के साथ आपका हो सकता है। इसके समकक्ष आने वाले फ़ोन चाहे नेक्सस 4 हो, HTC 8X हो, सैमसंग गैलेक्सी SIII या फिर i-फ़ोन5 सभी की कीमतें नोकिया लुमिया 920 के आस पास ही हैं और इनको टक्कर देना आसान नहीं होगा। ज्यादा जानकारी के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें:
http://www.nokia.com/in-en/switchtolumia/?cid=ncomprod-fw-afc-na-nokialumia920_0x0-nokialumia-google-in-en-1todtmxa7ecd5

आपको क्या लगता है? हमें बताएं। पोस्ट करें ...