सोमवार, 10 दिसंबर 2012

रु 20,000 से कम दामों में उपलब्ध दस स्मार्ट फ़ोन


अगर आप स्मार्ट फ़ोन खरीदने की तैयारी में हैं तो जो सबसे अहम् बात है मै उसपे आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा। पहले तो आप तैयार रहें के आपके सामने विकल्पों की भरमार है, कई बार ऐसा होता है के आप इतने सारे फोंस बाज़ार में एकसाथ देख बैठते हैं की यह निर्णय लेना कतिपय आसान नहीं होता की अखिर किया क्या जाये। सेल्समेन की सुनकर कहानी ख़त्म की जाए या खाली हाथ घर लौटा जाय। विकप्लों की भरमार ही यहाँ मुश्किलों का कारन बन बैठता है। 

इस दुविधा से निकलने का एक उपाय है! थोडा अटपटा लगेगा लेकिन होगा बड़ा कारगर। आप पहले मन ही मन अपना एक बजट बना लें और फिर थोडा समय हाथ में लेकर किसी अच्छी दुकान की सैर करें। अपनी प्राथमिकताओं की एक फेहरिश्त रखें तो और बेहतर। इससे आपको अपने बजट में उपलब्धता की जानकारी हो जाएगी एवं इसी बीच आप अपना मॉडल भी पसंद कर लें। यह पता लगाना न भूलें की ब्रांड क्या था। घर आयें और इसकी छान बीन इन्टनेट पर करें या फिर किसी ऐसे व्यक्ति से राय लें जिसे इस सम्बन्ध में जानकारी हो। सबसे अच्छा माध्यम होता है इस्तेमाल करने वालों की राय लेना जो इन्टरनेट पर आपको आसानी से मिलेगा।  

आइये दस ऐसे स्मार्ट फोंस के बारे में बात की जाए जो रु 20,000 से कम दामों में भारतीय बाज़ारों में उपलब्ध है।

10. सैमसंग गैलेक्सी   S Duos

सैमसंग पिछले सालों में एक ऐसी मोबाइल फ़ोन कंपनी के रूप में उभरा है जिसके पास सबके लिए कुछ न कुछ है। कार्यकुशलता और गुणवत्ता का ऐसा ताना बाना उसके हर एक पेशकश में होता है के पूछिये मत। चाहे एप्पल से उसकी भिडंत हो नोकिया को रास्ता दिखाने की बात हर क्षेत्र में उसकी ही तूती बोल रही है। 

सैमसंग गैलेक्सी   S Duos एक काफी पोपुलर हो चुका फ़ोन है और जैसा के नाम से ही स्पष्ट है यह एक ड्यूल सिम (GSM + GSM) स्मार्ट फ़ोन जिसकी तकनीक की अगर हम बात करें तो वह इस प्रकार है:

सैमसंग गैलेक्सी   S Duos
 रु 16,999 की कीमत का यह फ़ोन 1GH सिंगल कोर प्रोसेसर का फ़ोन है जिसकी अंदरूनी  RAM की अगर बात करें तो वह है 768MB जो एक लिहाज़ से काफी होता है फ़ोन को चलने के लिए। बशर्ते आप इसपर कंप्यूटर का सारा बोझ तो लाद नहीं सकते हाँ इसकी सीमाओं का पता तब चलता है जब आप कोई हैवी गेम खेलने की कोशिश करें और जब Mcafee जैसा एंटी वायरस इसमें कार्यरत हो तब ये लग करना शुरू करता है। 

बहरहाल, 4 इंच का बेहतरीन स्क्रीन, 5MP कैमरा लेड से लैश, विडियो कालिंग के लिए फ्रंट फेसिंग VGA कैमरा, 4GB  की इंटरनल मेमोरी जिसे आप 32 GB  तक बढ़ा सकते हैं, एंड्राइड 4.0 और 1500mAH  का पोवेरफुल बैटरी कोई कसर नहीं छोड़ते और अंततः यह एक प्रभावशाली पेशकश के रूप में सामने आता है।

9. HTC  वन वी 

HTC ने स्मार्ट फोंस की दुनिया में अपनी जो धाक बनायीं है वह काबिले तारीफ़ है। बड़ी बड़ी मोबाइल कंपनियों के रहते बिना ज्यादा शोर मचाये वह धीरे धीरे ही सही स्मार्ट फ़ोन बाज़ार पर अपनी पकड़ मजबूत करने में सफल रहा है।  

एचटीसी 1 वी 



HTC  one v की डिजाईन बहुत उम्दा है और इस्तेमाल में यह फ़ोन मक्खन है। 1 GH का सिंगल प्रोसेसर, 512 का RAM  इसे इतनी ताकत देते हैं के आपका काम यह बखूबी कर पता है। 3.7 इंच का उत्कृष्ट स्क्रीन और एंड्राइड 4.0 का सपोर्ट आपको उबने नहीं देगा।  4GB  की इंटरनल मेमोरी जिसे आप 32 GB  तक बढ़ा सकते हैं, 5MP कैमरा लेड से लैश इसे एक फ्रेंडली फ़ोन बनाते हैं। इसमें वेदिओ कालिंग की सुविधा का न होना हालाँकि खटकता है। लेकिन इसमें दो राइ नहीं के यह एक अच्छा फ़ोन है जो आपका हो सकता है  रु 17499 में।  

8. सोनी X पेरिया NEO L 

सोनी की स्मार्ट फ़ोन बाज़ार में कमज़ोर होती शाख इस बात का संकेत देती है की अब उत्पादों की गुणवत्ता के अलावा कीमतों से भी काफी असर पड़ता है। हाल के दिनों में उनकी पेशकाश इस बात की पुष्टि करती प्रतीत होती है के अब शायद उन्हें इसका भान हो गया है। सोनी X पेरिया NEO L इसी कड़ी की एक पेशकश है।

सोनी X पेरिया NEO L


सोनी के उत्पादों की गुणवत्ता हमेशा से वर्ल्ड क्लास रही है यह फ़ोन भी 1GH  के प्रोसेसर, 512 MB RAM के साथ एक मजबूत दावेदारी पेश करता है। इसका बढ़िया अद्रेनो 205 ग्राफ़िक इंजन इसको एक अलग पहचान देता है और साथ ही साथ यूजर एक्सपीरियंस को भी बेहतरीन बनाता है।  4 इंच का (854 x 480), एंड्राइड 4.0, 1 GB का इंटरनल स्टोरेज जो 32 GB  तक बढाया जा सकता है इसकी मुख्या खूबियाँ है।इसकी कीमत भारतीय बाज़ारों में रु 18300 है जो थोडा महंगा लगता है।  

7. नोकिया लुमिया 800


नोकिया लुमिया 800
नोकिया ने एक नया मोबाइल फोन रिलीज़ किया नोकिया लुमिया 800. विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ नोकिया की यह पहली पेशकश थी। इसके पहले N सीरीज का बोलबाला था। नोकिया लुमिया 800 विंडोज 7.5 मंगो के साथ आता है इसके स्क्रीन की अगर बात करें तो 3.7 की अमोलेड स्क्रीन इसकी सबसे बड़ी खासियत है जिसके गोरिल्ला ग्लास की मजबूती इसको एक नए मायने देती है। 1.4GB  का मजबूत प्रोसेसर 512MB  RAM स्टैण्डर्ड हैं। इसमें आपको कैमरा भी धांसू मिलता है पूरे 8 MP का और कार्ल ज़ीस के मशहूर लेंस के साथ। 16 GB  की इंटरनल मेमोरी भी इसकी कार्यक्षमता को बढाने में मदद करता है। इसकी लिमिट की अगर बात करें तो इसमें विडियो कालिंग की सुविधा आपको नहीं मिल पाएगी। पर विडियो कालिंग आखिर करता कौन है? बाज़ार में इसकी कीमत शुरू होती है रु . 17759 से। 

6. ब्लैकबेरी टार्च 9860 

ब्लैकबेरी फ़ोन बनाने वाली कंपनी RIM (रिसर्च इन मोशन) ने चंद महीने पहले ही इस फ़ोन को भारतीय बाज़ारों में पेश किया था। स्टॉर्म सीरीज की खामियों को दूर करते हुए RIM  ने बाज़ार की मानो नब्ज़ पकड़ी है। इस रिव्यु का यह सबसे भारी फ़ोन है जिसका वज़न 135 ग्राम है शायद इसकी मजबूत बनावट से इसका कुछ सम्बन्ध हो।

ब्लैकबेरी टार्च 9860



   
3.5 इंच का यह टच स्क्रीन (480 x 800) फ़ोन काफी ठोस लगता है, इसका स्क्रीन हालाँकि इसका साथ नहीं देता और ऐसा लगता है जैसे अभी इसको और इम्प्रोवाइज किया जाना बाकी है। 1.2GH  का प्रोसेसर 768 MB  की  RAM जो आपको दे सकता है 14.4 Mbps का इन्टरनेट स्पीड। 4GB  की इंटरनल स्टोरेज से आपका जी न भरे टाप इसे 32GB  तक बाधा सकते हैं। इस फ़ोन की कीमत शुरू होती है रु 19,500 से।


5. LG Optimus L7

LG जिसने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिये काफी नाम कमाया है। अच्छी आफ्टर सेल्स, गुणवत्ता और प्राइसिंग के मामले में LG अबतक बेजोड़ रही है। मोबाइल बनाने और बेचने में भी इसे काफी सफलता मिली। भारतीय उपभोक्ता LG 2030 को शायद ही कभी भूल पायें जिसे 2003 में रिलायंस इंडिया मोबाइल के साथ उतारा था।

LG ओप्तिमस L 7
खैर, तकनीक के गति आज समय से काफी तेज़ हो गयी है और कौन कहाँ पिछड़ जाए बताना मुश्किल है! LG भी इसी उपेक्षा का शिकार हुआ दीखता है। रिलायंस के बाद उसके कूकीज सीरीज ने थोड़ी पहचान बनाने की कोशिश की थी लेकिन वह क्षणिक ही साबित हुआ। टच फ़ोन बनाना अलग बात होती है और उपभोक्ताओं को आपकी चीज़ पसंद आये यह दूसरी। ताबरतोड़ उत्पादों की भरमार भी हमेशा कारगर साबित नहीं होता।

LG L7 बाज़ार को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी चौड़ी डिजाईन 4.3 इंच का स्क्रीन (480x 800), 1GH  का प्रोसेसर, 512 MB  RAM , 5 MP कैमरा लेड फ़्लैश के साथ, 8.7 सेमी पतलापन  और 1700 mAH की बैटरी इस फ़ोन को प्रतियोगिता में बनाए रखने के लिए उपयुक्त जान पड़ता है।  बार-बार हैंग होना थोडा तकलीफदेह है और अन्य फोंस की तुलना में इसका जो रेस्पोंसे टाइम है वह भी बहुत अच्छा नहीं जान पड़ता है। इसकी कीमतों में काफी  कमी हुई है और इसे आप रु 15999 में खरीद सकते हैं। 

4. मोटोरोला डिफाइ प्लस 

चलिए एक ऐसे फ़ोन की बात करें जो थोडा हटके है। मोटोरोला दुनिया के सबसे पहली कंपनियों में है जिसने मोबाइल फ़ोन बनाने का ख्वाब देखा था और जिसकी बादशाहत लगभग एक दशक तक चली। आज की परिस्थितियों की बात करें तो मोटोरोला स्मार्ट फ़ोन की होड़ में थोडा पीछे छुट गया जान पड़ता है। गौर करने वाली बात यह है की मोटोरोला के फ़ोन हमेशा से थोड़े से अलग होते हैं उनका एक अलग पैमाना होता है चाहे उसकी मजबूती की बात करें या कारीगरी की।

हमारी सुकुमार स्मार्ट फोंस की दुनिया जिसे पानी और धूल के नाम से ही पसीना आता है उस भीड़ में मोटोरोला ने एक अच्छी शुरुआत कर दी है। 




जी हाँ! यह फ़ोन वाटर प्रूफ, डस्ट रेसिस्टेंट और स्क्रैच रेजिस्टेंट है। 1GB सिंगल कोर प्रोसेसर का यह फ़ोन 512 MB RAM के साथ आपको अच्छी और स्मूथ सुविधा देने का भी माद्दा रखता है। 5MP का कैमरा लेड फ़्लैश के साथ, 32 GB तक बढाई जा सकने वाली स्टोरेज इसको प्रतियोगिता के एकदम उपयुक्त फ़ोन बनाते हैं।  एंड्राइड 2.3 जो 4.0 तक बढाया नहीं जा सकता है इसका सबसे नकारात्मक पहलू है।  इस फ़ोन की कीमत   रु 13,000 है।


3. Micromax A 90 Suparphone 

भारतीय स्मार्ट फ़ोन निर्माताओं ने जैसी तेजी दिखाई है उससे यह साफ़ होता जा रहा है उत्पाद का सिर्फ विदेश की कंपनी, एक बड़ा ब्रांड और महंगा होना भारतीय उपभोक्ताओं को रास नहीं आता। अब उन्हें अपनी रकम के हिसाब से उम्दा माल चाहिए। ऐसा उत्पाद जो एक घटिया विकल्प न होकर हर मायेने में एक अच्छा उत्पाद हो। भारतीय उपभोक्ताओं ने यूँ कहिये के एक विश्वस्तरीय मुहीम की शुरुआत कर दी है। एप्पल सरीखी कंपनियों को भी इससे नसीहत मिली है और देखिये एप्पल मिनी की कीमतें कैसे घटीं हैं।


Micromax A 90 सुपर फ़ोन 
बहरहाल, micromax की A 90 एक सचमुच का सुपर फ़ोन है लगभग हर मामले में और कीमत सबसे कम।   
AMOLED स्क्रीन जो आज का सबसे अच्छा तकनीक है स्क्रीन बनाने का A 90 का 4.3 इंच का स्क्रीन इसे तकनीक से बना है और आपको एक सुपर्ब अनुभव देता है। इसके टच की बात करें तो यह भी सिल्की स्मूथ है। 1GH का ड्यूल कोर प्रोसेसर इतना फ़ास्ट है के आपको चैन से बैठने नहीं देगा। 512 MB  RAM  थोडा खटक सकता है लेकिन फ़ोन यूसेज के लिए यह पर्याप्त जान पड़ता है। इसमें आपको 8MP का कैमरा मिलेगा जो सबसे बेहतर तो नहीं है लेकिन बहुत अच्छा है। 1600mAH की बैटरी से आप पूरे दिन फ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर नहीं चलाएंगे तो यह आपको एक सप्ताह का स्टैंड बाई टाइम देगा। रु 12690 में यह फ़ोन वाकई स्टैंड आउट करता है।


2. सोनी X पेरिया T 

सोनी ने इसी साल विश्व बाज़ार में इस फ़ोन को अपने अन्य फोंस के साथ उतरा है। भारतीय बाजारों में अभी इसे लांच किया जाना बाकी है लेकिन आपको बताऊँ सरगर्मियां बड़ी तेज़ हैं। कयास और अपेक्षाओं का बाजार गर्म है। रोचक बात यह है के इसके पेशकश की बातें नयी जेम्स बांड फिल्म स्काईफॉल से जोड़ी जा रही हैं 

चलिए तथ्यों की बाते करें। 4.55 इंच का इस रिव्यु का सबसे अच्छा  स्क्रीन (720×1280) के साथ यह एंड्राइड 4.0 से चलेगा और बेशक जेली बीन (एंड्राइड का अगला वर्जन) में तब्दील किया जा सकेगा। 1.5 GH और 1 MB  RAM के साथ इसकी कार्यकुशलता वाकई लाजवाब होगी। 13 MP का शानदार रियर कैमरा इसे एक स्पेशल फ़ोन की श्रेणी में रखता है, इस कैमरे से आप फुल हाई डेफिनिशन (HD) विडियो कैप्चर कर सकता हैं जो वाकई एक उपलब्धि होगी। मै ब्लूटूथ, wi-fi जैसी चीज़ों की बात नहीं कर रहा हूँ क्यूंकि इन्हें तो होना है।

सोनी x पेरिया T 
फ़ोन के आयतन की बात करें तो वह इस प्रकार है 129.4 mm x 67.3 mm x 9.4 mm और वज़न है 139 ग्राम जिसे आप थोडा भारी कह सकते हैं। इसकी बैटरी पॉवर 1850mAH  है जिससे आपको 7 घंटे का टॉक टाइम और लगभग 450 घंटे का स्टैंड बाई टाइम मिल सकेगा। इसकी कीमत रु 20,000 थोडा ज्यादा होने का अनुमान है।

1. सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस 

गैलेक्सी नेक्सस 
पिछले ही दिनों गूगल ने नेक्सस 4 जिसे LG ने बनाया है विश्व बाज़ार में उतारने की बात कही थी। गूगल की गैलेक्सी नेक्सस जिसे सैमसंग ने बनाया है भारतीय बाजारों में आलरेडी अवेलेबल है। गूगल का फ़ोन हो तो इससे अपेक्षाएं काफी बढ़ जाती हैं और उसपर सैमसंग का साथ जैसे सोने पे सुहागा। 

4.65 इनचेस का यह फ़ोन अत्याधुनिक अमोलेड स्क्रीन के साथ आता है। 5MP का रियर और 1.3 MP का फ्रंट कैमरा 1.2 GB का कोरेक्ट्क्स A9 प्रोसेसर और साथ में 1GB  RAM एक दुमदार परफॉरमेंस का भरोसा दिलाता है। यह एंड्राइड 4.0 से चलेगा और बेशक जेली बीन (एंड्राइड का अगला वर्जन) में तब्दील किया जा सकेगा। समझने की बात यह है की इसकी कीमत रु 22000 से शुरू होती हैं लेकिन मुंबई में अल्फ़ा जैसी दुकाने इसे रु 18000 बेचने का दावा कर रही हैं। और यह कीमत आपको बिना किसी वारंटी या गारंटी अथवा रसीद के दी जाएगी।  

कोई टिप्पणी नहीं: